कहाँ खो गयी थी तुम | Romantic Love Story In Hindi Sad

कहाँ-खो-गयी-थी-तुम-Romantic-Love-Story-In-Hindi-Sad

(Love Story in Hindi Sad)

“…कहाँ खो गयी थी तुम?”

इतना कहते-कहते उसका गला भर गया, आंखों से नदी बह निकली। उसकी नज़रों के सामने किसी ऐसे शख्स का जवाब आ गया जिससे दुबारा बात करने की उसे कभी उम्मीद ही नहीं थी।

बड़ी किस्मत से सालों बाद दोनों एक दूसरे से टकराये थे। दोनो का साथ स्कूल के बाद बिछड़ गया था। दोनो बहुत रोये थे उस वक़्त, क्योंकि चाहकर भी दोनों का साथ रहना संभव नहीं था। लड़की के परिवार के सामने ये रिश्ता खुलने के बाद दोनों को अलग होना पड़ा था। उधर लड़की की निगरानी दोगुनी बढ़ा दी गयी थी, और इधर लड़के को आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली जाना था।

love story in hindi reading

पर इतने साल अलग दिशा में चलने के बावजूद लड़के के दिल से वो कभी निकली नहीं थी। कोई अपना पहला प्यार भूलता है क्या? हर पल हर वक़्त अपनी पढ़ाई के उन सालों में वो उसको भुला नहीं पाया था।

वक़्त धीरे धीरे सारे गम भुला देता है, और किसी को खोने का दुःख कम होता जाता है। उसका भी हो गया और वो अपने करियर को बनाने में और अपने सपनों को पूरा करने में लग गया।

दूसरी तरफ लड़की भी धीरे धीरे ये मान चुकी थी कि अब उसका प्यार उसे दुबारा कभी नहीं मिलेगा। सो वह भी अपने घर से कॉलेज, फिर घर, फिर कॉलेज के रूटीन में बंध गयी थी। उन दिनों में ना तो उसे फ़ोन जैसे संसाधन उपलब्ध थे, ना ही उनको इस्तेमाल करने की अनुमति उसके घर वालों से उसे मिली थी।

Short Love Story in Hindi

मतलब कुल मिलाकर दोनो के पास एक दूसरे से संपर्क का कोई साधन नहीं बचा था। जहाँ लड़के ने कॉलेज के बाद एक बड़ी कंपनी में नौकरी शुरू कर दी थी, वहीं दूसरी तरफ लड़की ने भी अपने बड़े भाई के स्कूल के प्रबंधन में मदद करनी शुरू कर दी थी। दोनो के ही पास एक-दूसरे के बारे में सोचने का समय नहीं रह गया था।

जैसे जैसे समय बीतता गया, दोनों ने एक-दूसरे के बारे में धारणाएँ बना ही लीं। जैसे – “उसकी जिंदगी में कोई न कोई तो आ ही गया होगा। इतने साल आजकल लोग कहाँ इन्तज़ार करते हैं? वो बड़े शहर में रहता है, कोई न कोई तो मिल ही गयी होगी।” या जैसे – “उसने मुझसे फिर से बात करने की कभी कोशिश क्यों नहीं की? इश्क़ होता तब न करती, टाइम पास था सो क्यों करे।”

love story in hindi real

प्यार तो दोनों इन 7 सालों के बाद भी एक-दूसरे से ही करते थे। पर इस तरह के स्वयं के ही रचे पूर्वाग्रहों ने उनको एक बड़े अंतर पर लाकर खड़ा कर दिया था। चाहत तो दोनों को ही एक-दूसरे की थी, पर इंतज़ार करना ख़त्म कर दिया था उन्होंने।

और जैसा कि स्वभाविक है : हर इंसान को एक समय के बाद किसी न किसी की ज़रूरत महसूस तो होती ही है : तो लड़के ने अपने पीछे पड़ी एक खूबसूरत प्यारी लड़की को थोड़ा बहुत समय देना शुरू कर दिया था।

romance love story in hindi

समय के साथ बदलते हुए उसके घर वालों ने उसे 1 फ़ोन ज़रूर दे दिया था, जबसे वो अपने भाई के काम में हाथ बँटाने लगी थी। पर अब वो उससे अपने प्यार की दुनिया को दुबारा छेड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पायी, क्योंकि मज़बूरियाँ तो आज भी वही थी : जाति, कुल, खानदान। इधर लड़की के घर वालों ने कई सारे मेट्रो-मोनियल वेबसाइट्स पर रजिस्ट्रेशन करके लड़की को अपना पार्टनर चुनने की छूट दे दी थी। छूट : जिसमें उसे कोई आज़ादी नहीं थी, बल्कि अपनी जाति, धर्म, समुदाय से बाहर जाने की इजाज़त नहीं थी उसे।

उस मैट्रोमोनियल वेबसाइट पर उसे कुछ लोगों ने पसंद किया, कुछ से बातें भी हुई। 1–2 को लाइफ पार्टनर के रूप में पसंद करने की बारी भी आई, पर फिर भी उसे कुछ मिसिंग लग रहा था अपनी ज़िंदगी से। उसने परिवार के हिसाब से शादी करने की और लड़का फाइनल करने की कोशिश तो की, पर एक दिन अचानक उसका दिमाग घुमा और उसने सबको ब्लॉक करके अपनी प्रोफाइल बन्द कर दी।

रियल लव स्टोरी इन हिंदी

इधर उस लड़के की ज़िंदगी भी उथल पुथल से भरी रही। अभी उसने उस लड़की को पसंद करना शुरू ही किया था, कि उसकी शादी कहीं और तय हो गयी। उस प्यारी लड़की ने चुपचाप किनारा कर लिया, और उस बात से फिर दुःखी हो गया था वह। और जब इंसान इस तरह दुःखी होता है, तो उसे हमेशा अपने पहले गहरे प्यार की याद आती है।

उसी याद में उसने अपनी पहली प्रेमिका को एक पत्र लिखा, जिसे उसने अपने फेसबुक वॉल से पोस्ट भी कर दिया। उसमें उसने अपने प्यार को याद करते हुए वो सारी बातें लिखी, जो वो उससे कहना चाहता था। उसने ये भी लिखा कि उसे उम्मीद नहीं कि कभी वो उसकी कहानी पढ़ेगी भी या नहीं, पर अगर पढ़े तो ये जान ले कि वो आज भी सिर्फ उसी से प्यार करता है।

love story in hindi me

दूसरी तरफ, लड़की ने सोचा कि वो लड़के को फेसबुक पर ढूंढेगी, और सिर्फ उसकी प्रोफाइल को देखा करेगी। इंटरनेट इस्तेमाल करना वो भी अब सीख चुकी थी मेट्रो-मोनियल की कृपा से। तो उसके इस्तेमाल से उसने अपना पहला फेसबुक एकाउंट बनाया और उस लड़के को ढूंढना शुरू किया।

और ये क्या? ये भगवान की कौन सी लीला थी जिसने उसे उस प्रेम पत्र तक पहुँचा दिया था…वो तो आज तक यही समझती रही कि लड़का अब अपनी ज़िंदगी में बहुत दूर निकल गया होगा। पर वो तो…वो तो…आज भी…उसी से… 🙁

बेवफा लव स्टोरी इन हिंदी

उसकी आँखों में आंसू उतर आए थे। उसने गलत लड़के से प्यार नहीं किया था, इस बात की खुशी के आंसू। वो आज भी उसी से प्यार करता है, इस बात के आंसू। कोई कैसे इतने साल उसका इन्तज़ार कर सकता है, कोई कैसे किसी से इतना प्यार कर सकता है? इस बात के आंसू।

कई दिन तक वो सोचती रही कि वो दुबारा उसकी जिंदगी में जाये या न जाये। फिर वही सब चीजें होंगी, रोना धोना, गुस्सा नाराज़गी, एक-दूसरे को मनाना। पर अब वो पहले जैसा तो रहा नहीं होगा, क्या पता उसे दुबारा जानकर उसे बदला हुआ पाकर अच्छा न लगे…

love story in hindi heart touching

फिर एक रात उसने उस प्रेम पत्र का जवाब उसके इनबॉक्स में दे ही दिया। उसने कहा कि “जब प्यार दोनों ने किया था, तो तक़लीफ़ केवल एक को कैसे हो सकती है?” उसने भी उससे वो सारी बातें कह दी जो उसने 7 सालों से अपने भीतर दबा के रखी थी। वो सारी बातें कहते हुए उसे जैसा महसूस हो रहा था, वो एहसास उसे मैट्रीमोनी से उगे हुए लोगों से बात करके कभी महसूस नहीं हुआ था। वो जो सिहरन उसे अपने प्यार को 1 जवाब लिखते हुए हो रही थी, वैसी अनुभूति उसके बाद उसे कभी नहीं हुई थी। जीवन में खूबसूरत लोगो से बातें तो सब प्यार से ही करते हैं, पर जो प्यार उन बातों में उसे झलकता था, वो उसे कभी नही मिला उसके जाने के बाद।

लड़के ने महीनों से अपना इनबॉक्स नही खोला था, पर उस रात पता नहीं अचानक क्या हुआ कि उसकी नींद खुल गई, और उसे सीधे अपने इनबॉक्स को चेक करना ही याद आया।

इनबॉक्स खोलते ही उसके लिए तो उसका सारा वक़्त जैसे थम सा गया। वो एक लड़की जिसको उसने उम्र भर चाहा था, उसने उसके प्रेम पत्र का जवाब दिया था। उँगलियाँ टचपैड पर स्क्रॉल करने में अक्षम हो गईं थी, काँप रही थीं। दिल दोगुनी रफ्तार में धड़क रहा था। उसके जवाब पढ़ते हुए उसकी आँखों से आंसू फिर छलकने लगे थे।

वही आंसू, जो उस लड़की की आंखों से निकल कर, लड़के के गालों को भिगो रहे थे, वही आंसू।

और वो सिर्फ काँपती उंगलियों से केवल इतना लिख पाया :

“…कहाँ खो गयी थी तुम?”

You may also like...

1 Response

  1. August 17, 2022

    […] कहाँ खो गयी थी तुम | Romantic Love Story In Hindi […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *