मजेदार भूत की कहानी | Bhoot Ki Kahani

Short-Horror-Stories-in-Hindi-भूत-प्रेत-और-आत्मा-की-सच्ची-कहानी

Bhoot Ki Kahani: भूतों और आत्माओं से जुड़ी कितनी ही बातों को हम बकवास कहकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन फिर भी दुनिया का शायद ही कोई हिस्सा हो, जहां भूत या आत्मा का जिक्र न होता हो!

बात अगर धरती के स्वर्ग कश्मीर की करें तो यह स्वर्ग केवल हमारे लिए ही नहीं बल्कि कई अन्य आत्माओं को भी प्रिय है। वहां की वादियों में भी जिन्न और भूत की कहानियां तैरती हैं। क्या सच है क्या झूठ यह तो काल के गाल में समाया है लेकिन यह तो तय है कि इन स्टोरीज को जानकर आपको हैरानी जरूर होगी…

उधमपुर आर्मी क्वार्टर और वो रोशनी (Short Horror Stories In Hindi)

कहा जाता है कि श्रीनगर में आर्मी क्वार्टर आत्माओं का वास है। यह जगह प्रेतबाधाओं के लिए प्रसिद्ध है और कहा जाता है कि यहां भूत एक झलक दिखाकर ओझल हो जाते हैं।

यहां आस-पास के लोग दावा करते हैं कि यहां कुछ सेकंड के लिए भूत जैसी कोई परछाई या पारदर्शी शरीर दिखाई देता है और फिर वह आकाश में उड़कर ओझल हो जाता है।

लेकिन जब वे आकाश में ऊपर की तरफ उड़ते हैं तो अजीब और डरावनी-सी आवाज होती है। उड़ते हुए ये आत्माएं किसी चमकीली रोशनी की तरह चमक पैदा करती हैं। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि ये पिशाचों की आत्माएं हैं और इन्हें रात 1 बजे से 3 बजे के बीच देखा जा सकता है।

गवक्कल ब्रिज और अजीब आवाजें (डरावनी भूत की कहानी)

गवक्कल ब्रिज और अजीब आवाजें (Bhoot Ki Kahani)

घाटी का गवक्कल ब्रिज भी भूतहा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि एक घटना में इस स्थान पर बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। इसके बाद से यह स्थान प्रेत बाधित हो गया।

अचानक इस पुल पर कुछ चहेरे और आवाजें सुनाई देने लगती हैं। लोग मानते हैं कि ये अतृप्त आत्माएं हैं। लेकिन विज्ञान इन बातों को स्वीकार नहीं करता है।

अब्दुल्ला का भूत और उड़ते फुटवियर (bhoot ki kahani in hindi)

अब्दुल्ला का भूत और उड़ते फुटवियर

श्रीनगर के एक घर में लोगों ने वास्तव में एक जिन्न के होने की बात कही है। एक चश्मदीद ने बताया कि आज तक जो भी घर के अंदर गया, कुछ मिनट बाद उसके जूते बाहर फेंक दिए जाते हैं और उस व्यक्ति का कुछ पता नहीं चलता है।

उन्होंने कहा कि वह इस असामान्य घटना पर विश्वास नहीं करते थे। लेकिन उन्हें तब पूरा यकीन हो गया जब एक दिन उन्होंने खुद उस घर के बाहर जूते उड़ते हुए देखे। फिर उन्होंने कहा कि अंदर से अजीब और परेशान करने वाली आवाज़ें आ रही थीं।

यह भी माना जाता है कि जो भी इस प्रेतबाधित घर के अंदर जाता है, वह किसी न किसी बीमारी से पीड़ित होता है।

कुनन और पोशपारा दो शापित गांव (read horror stories in hindi)

अब्दुल्ला का भूत और उड़ते फुटवियर

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कुनन और पोशपारा नाम के दो गांव हैं। इन गांवों की कहानी और भी अधिक डरावनी है। इन गांवों को दो महिलाओं की आत्मा ने प्रेतबाधित कर रखा है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि 1991 की बात है यहां कई महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हुई। इनमें वो दो महिलाएं भी शामिल हैं जो अब इस क्षेत्र में प्रेत रूप में रहती हैं और भटकती हैं।

भूतिया पेड़ और अमावस की रात (bhoot ki kahani bhootni ki kahani)

भूतिया पेड़ और अमावस की रात (bhoot ki kahani bhootni ki kahani)

श्रीनगर से गुरेज़ जाने के रास्ते में एक अजीब सा दिखने वाला पेड़ है। इस पेड़ पर प्रेतों का वास माना जाता है।

यहां के आस-पास के एरिया के लोग कहते हैं कि यह पेड़ प्रेतवाधित है और अगर कोई इसे अमावस्या की रात को गलती से भी छू लेता है तो उसे बुरी आत्माओं का सामना करना पड़ता है।

खूनी नाला पर काली साड़ी में महिला

खूनी नाला पर काली साड़ी में महिला

नाम ही डरावना लगता है! बनिहाल सुरंग से गुजरने से ठीक पहले जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर एक मोड़ है, जो अब खूनी नाला के रूप में जाना जाता है। इस जगह को कई सड़क दुर्घटनाओं की वजह से यह नाम मिला।

यहां होने वाली विभत्स सड़क दुर्घटनाएं तीव्र मोड़ की वजह से हुए हैं। इस जगह को प्रेत बाधित माना जाता है। कुछ लोग दावा करते हैं कि दुर्घटना से पहले एक काली साड़ी पहने और हाथ में बच्चे को उठाए एक महिला लिफ्ट मांगती हुई दिखाई देती है। यदि लोग उसकी उपेक्षा करते हैं तो वह उन्हें शाप देती है और वे अंततः सड़क दुर्घटना में मर जाते हैं। (1)

असली भूत की कहानी डरावनी (Bhoot Ki Kahani)

Real horror stories in hindi: ये कुछ ऐसी कहानियां हैं जो मेरी दादी ने हमें सुनाई और हमने उसे सच भी माना…

असली भूत की कहानी डरावनी (Bhoot Ki Kahani)

यह घटना पोरबंदर की है। यह सत्य घटना सोनल नाम की एक लड़की की है। सोनल एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी और पली बढ़ी। अपने स्कूल के दिनो में सोनल काफी होशियार छात्रा रही। घर में माता पिता की हर बात मानना और घर-परिवार के काम काज में हाथ बटाना सोनल का स्वभाव था।

जब सोनल 12वी कक्षा में थी तब एक दिन अपनी सहेली के साथ पोरबंदर के समंदर किनारे घूमने गयी, समंदर किनारे दोनों सहेलियाँ पानी में पैर भिगोने और बाते करने में मस्त थीं। तभी अचानक समंदर की और से तेज हवा का झोंका सोनल की और आया और पलक झपकते ही वह हवा का झोंका जैसे उसके शरीर से आर-पार हो कर गुज़र गया।

इस घटना से सोनल बुरी तरह डर गई, क्योंकि सोनल को उस हवा के झोंके के साथ हु-बहू अपने जैसी दिखने वाली लड़की भी दिखी थी, जो सोनल के शरीर के साथ टकरा कर सोनल के शरीर से आर-पार निकल गयी थी। उस वांकये के बाद सोनल की ज़िंदगी ही बदल गयी।

खाते पीते, सोते जागते, दिन, रात, सुबह शाम, सोनल को वह लड़की नज़र आने लगी। अपने जैसी दिखने वाली लड़की को देख कर सोनल खूब घबरा जाती, रोने लगती, और कई बार डर के मारे बीमार भी पड़ जाती।

परिवार ने सोनल की तकलीफ दूर करने के लिए लाख जतन किए, पूजापाठ, हवन, दान धर्म, और अन्य कई सारे इलाज किए। पर कोई मरहम सोनल के काम ना आसका।

हद्द तो तब हो गयी जब सोनल अपने कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। शहर के कॉलेज के प्रोफ़ेसोर ऐसे कॉमेंट पास करने लगे थे के यह तो उसकी हूबहू कॉपी है। और सोनल को देख कर ऐसे अचंभित होने लगते के जेसे पुराना पाप सामने आने पर कोई पापी अचंभित हो जाता हो।

ऐसा कहा जाता है के आज से 35-40 साल पहले उसी कॉलेज में एक लड़की पढ़ती थी। और वह अचानक गायब हो गयी थी।

माना जाता है कि कॉलेज प्रशासन से जुड़े कुछ लोगों ने उस लड़की को अगवा कर के उसका बलात्कार कर के उसे मार दिया था। और उसके शरीर के कुछ टुकड़े कॉलेज की जमीन में दफना दिये थे। और कुछ समंदर किनारे फेंक दिये थे।

उसी लड़की की आत्मा सोनल को दिखती रहती है। और अपने लिए इंसाफ चाहती है। सोनल आज भी अपने जीवन में कभी कभी उस लड़की की परछाई देखने का अनुभव करती हैं।

पर अब सोनल ने अपने डर का सामना करना सीख लिया है। और इस बात को समझ लिया है, कि अगर हकीकत में ऐसी कोई दुखदाई घटना उस लड़की के साथ हुई होगी, तो समय आने पर उस राज से परदा उठेगा। और दोषियों को सजा मिलेगी।

और कहानी पढ़िए:-

नली का कमाल-तेनाली राम कहानी

10 मोटिवेशनल कहानी इन हिंदी

Top 51 Moral Stories In Hindi In Short

मजेदार पंचतंत्र कहानियां

सबसे बड़ी चीज (अकबर-बीरबल की कहानी)

कानून के दरवाजे पर-फ़्रेंज़ काफ़्का

 करोड़पति कैसे होते हैं – मैक्सिम गोर्की

टोबा टेक सिंह-मंटो की कहानी

Top 91 Short Story In Hindi For Kids

अगर आप ऐसी ही अनोखी, शानदार और सूझ बूझ भरी कहानियाँ पढ़ने के शौकीन हैं तो इस ब्लॉग पर दोबारा जरूर आइए और COMMENT और SHARE भी करना न भूलें।

शुक्रिया

You may also like...

4 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *